Monday, July 5, 2010

मिसाइलमेन ने थामी हरियाली



 नईदुनिया के "थाम लो हरियाली" अभियान को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने भी समर्थन दिया। अपनी इंदौर यात्रा के दौरान मिसाइलमेन हरियाली को सहेजने का संदेश दे गए। डॉ.कलाम ने इस अभियान में भागीदारी करते हुए प्रेस क्लब परिसर में पौधारोपण किया। गुरुवार शाम प्रेस क्लब पहँुचने के साथ ही डॉ. कलाम को बच्चों ने घेर लिया। कतारबद्ध होकर बच्चे डॉ.कलाम के स्वागत में फूल लेकर खड़े थे। मिसाइलमेन ने नन्हें-मुन्नों को निराश नहीं किया। किसी से उन्होंने हाथ मिलाया तो किसी को ऑटोग्राफ दिया। बच्चों का दिल लुभाने के बाद डॉ. कलाम ने पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। डॉ.कलाम ने नईदुनिया के सीईओ विनय छजलानी के साथ मिलकर आम और अशोक के दो पौधे रोपे। इस मौके पर कलेक्टर राघवेंद्रसिंह, निगमायुक्त सीबी सिंह आदि भी मौजूद थे।








पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पौधा रोपते हुए। साथ में हैं नईदुनिया के सीईओ विनय छजलानी।; अभियान से जुड़े डॉ.कलाम, प्रेस क्लब में किया पौधारोपण 

No comments:

Post a Comment